बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की रिलीज की तैयारी में हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पगलैट’ के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। जहां आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 26 मार्च पर रिलीज होगी। ये फिल्म भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती एक कहानी है जो एक मिडिल क्लास परिवार को एड्रेस करती है।
इस फिल्म का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है जो इस कहानी की झलक दिखा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सान्या, संध्या के किरदार में हैं, जिनके पति की मौत हो गई है। लेकिन जहां उसके आसपास हर कोई दुखी है, इस कहानी में दिखाया गया है कि संध्या का पति न होने के बाद भी उसे कोई गम नहीं है। देखिए इस फिल्म का शानदार ट्रेलर ।

