Site icon Buziness Bytes Hindi

हिना खान भी नहीं बनेंगी नागिन!


हिना खान भी नहीं बनेंगी नागिन!

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अपने बिंदास अंदाज के चलते कई लोगों की फेवरेट हैं। ‘बिग बॉस 11’ के दौरान भी हिना खान के इस अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया था। सोशल मीडिया के जरिए हिना खान लगातार अपने फैंस से इंटरेक्ट करती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के सवालों का जवाब देने के लिए ट्विटर पर #AskHina सेशन शुरु किया था। इस सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के कई सवालों का बेहिचक जवाब दे डाला है। इस बीच हिना खान के फैन ने उनसे ‘नागिन 5’ को लेकर सवाल पूछ लिया और फैन के इस सवाल पर हिना खान का जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुजिश नाम के एक शख्स ने हिना खान से पूछा कि, ‘नागिन को लेकर क्या खिचड़ी पक रहा है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए हिना खान ने लिखा है कि, ‘पता नहीं आप बताओ।’ हिना खान का ये जवाब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और कुछ घंटे पहले ही हिना खान का #AskHina सेशन ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा था।

Exit mobile version