Site icon Buziness Bytes Hindi

हालात सामान्य होने पर फिर होगा लार और गेंद का संगम


हालात सामान्य होने पर फिर होगा लार और गेंद का संगम

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष अनिल कुंबले ने कहा है कि गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध अंतरिम कदम है और कोविड-19 महामारी से जुड़ी स्थिति नियंत्रित होने पर चीजें दोबारा सामान्य हो जाएंगी।

संक्रमण के खतरे को न्यूनतम करने के लिए कुंबले की अगुआई वाली समिति ने लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की सिफारिश की है। आईसीसी ने शुक्रवार को क्रिकेट दोबारा शुरू करने के अपने दिशानिर्देशों में भी इसे प्रतिबंधित करने का सुझाव दिया। कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा, ‘‘यह सिर्फ अंतरिम उपाय है और उम्मीद करते हैं कि कुछ महीनों या एक साल में चीजें नियंत्रित होंगी और मुझे लगता है कि चीजें पहले की तरह सामान्य होंगी।’’ इस तरह की भी चर्चा है कि आईसीसी को गेंद को चमकाने के लिए ‘वैक्स’ जैसे तत्वों के इस्तेमाल की स्वीकृति देनी चाहिए या नहीं।

Exit mobile version