Site icon Buziness Bytes Hindi

हापुड़: मां को बस में स्टैंड छोड़ने जा रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, मौत


हापुड़: मां को बस में स्टैंड छोड़ने जा रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, मौत

छह युवकों के खिलाफ एफआईआर, नोएडा में जॉब करती है मां

हापुड़। हापुड़ जनपद में लगातार बढ़ रहा है अपराध , हापुड़ में बढ़ते हुए अपराध से लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है , बढ़ते क्राइम पर अंकुश लगाने में हापुड पुलिस विफल नजर आ रही है। गुरूवार को हुई हत्या से सनसनी फैल गयी , नगर के गढ़ रोड पर भगवानपुरी के पास अपनी मां को बस में बिठकर घर लौट रहे एक युवक की बाइक सवार कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने छह युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

नगर के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी मोहित (18) पुत्र श्यामलाल कक्षा 11 में पढ़ता था। मोहित की मां शीला नोएडा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है जबकि उसका पिता श्यामलाल व बड़ा भाई रवि सब्जी आदि का ठेला लगाता है। सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास मोहित अपनी मां को नोएडा के लिए बस में बैठाने के लिए घर से पैदल निकला था। गढ़ रोड पर गोशाला के आसपास से उसकी मां एक प्राइवेट बस से रोज नोएडा जाती है। रोज की तरत बृहस्पतिवार को भी बस आने के बाद मोहित ने मां शीला को बस में बैठा दिया और सड़क पार कर घर के लिए जाने लगा। तभी बाइक सवार होकर आए पांच से छह युवकों ने उसे घेर लिया। इन युवकों ने मोहित की पीठ में गोली मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद हत्यारे हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

इसके बाद मोहित की मां व अन्य लोग मोहित को लेकर देवनंदनी अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी राजेश, थाना हापुड़ देहात प्रभारी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक मोहित का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व मोहित के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल गया था। 45 दिन बाद जेल से जमानत पर छूटा है। पुलिस को आशंका है कि इस प्रकरण को लेकर ही मोहित की हत्या हुई हो। फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर निगाह किए हुए है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version