Site icon Buziness Bytes Hindi

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सलमान की इस हीरोइन का बोल्ड अंदाज़


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सलमान की इस हीरोइन का बोल्ड अंदाज़

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में अहम किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस डेजी शाह की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा का बोल्ड अंदाज फैन्स को दीवाना बना रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह इन तस्वीरों में बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दी। डेजी शाह की ये तस्वीरें मालदीव की है जहां हाल ही में वो वेकेशन मनाने गई थी। अदाकारा ने एक के बाद एक अपनी कई बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं।

समंदर किनारे डेजी शाह तस्वीरों के लिए बोल्ड पोज देती दिखाई दी।इन तस्वीरों को अब तक हजारों लाइक मिल चुके हैं। डेजी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अदाकारा अक्सर इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहने की कोशिश करती हैं। डेजी शाह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर कि थी। 2014 में डेजी अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में दिखाई दी। इसके बाद उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। हिंदी फिल्मों के अलावा अभिनेत्री कन्नड़ और गुजराती फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Exit mobile version