Site icon Buziness Bytes Hindi

सोनू सूद की सुपरमार्केट


सोनू सूद की सुपरमार्केट

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद इन दिनों मसीहा नाम से हिट हो चुके हैं. जहां उन्होंने महामारी के दौरान लोगों की दवाई से लेकर खाने के सामान तक की सारी जरूरतों को पूरा किया है. जिसके बाद अब एक्टर ने खुद का सुपरमार्केट भी खोल लिया है. एक्टर ने अब अपने सारे सामानों के रेट्स को भी याद कर लिया हैं. जिसकी झलक एक्टर ने अब से कुछ देर पहले शेयर के हुए अपने वीडियो में दिखाई है. इसके पहले एक्टर ढाबा खोल चुके हैं. सरबत की दुकान भी खोल चुके हैं. जिसके बाद अब उन्होंने अंडे और ब्रेड का काम भी शुरू कर दिया है.

सोनू सूद ने अपना एक वीडियो सोशल मीडया पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर ने हमें बताया है कि वो अब अपनी नई सुपरमार्केट खोल चुके हैं. इस सुपरमार्केट का नाम ‘सोनू सूद की सुपरमार्केट’ है. इस शानदार वीडियो में एक्टर कहते हैं, ”कौन कहता है मॉल बंद हो गए हैं. सबसे ज्यादा जरूरी और महंगी सुपरमार्केट यहां हमारे पास रेडी है. ये देखिये सब कुछ है मेरे पास अंडा है जो इस समय 6 रुपये का है. उसके बाद ब्रेड है बड़ी ब्रेड 40 रुपये की है. और छोटी ब्रेड 22 रुपये की है.”

एक्टर अपने इस वीडियो में आगे कहते हैं ”जिसको भी चाहिए वो जल्दी से ऑर्डर कीजिए, मेरी डिलीवरी का समय हो चुका है. और हां, होम डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा” एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा ” फ्री होम डिलीवरी 10 अंडो पर 1 ब्रेड फ्री” एक्टर का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. आपको बता दें, एक्टर ने इससे पहले जो वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपनी नीबू पानी की दुकान भी खोलने वाले हैं. जिसका नाम होगा ”सोनू सूद का नीबू पानी” उनके फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद करते हैं.

Read also: चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बनेंगे पीकू वार्ड

Exit mobile version