Site icon Buziness Bytes Hindi

सैनिकों के कल्याण के लिए हमें हर संभव सहायता करना चाहिए: आनंदीबेन पटेल


सैनिकों के कल्याण के लिए हमें हर संभव सहायता करना चाहिए: आनंदीबेन पटेल

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज पी0आर0सी0 किरकी (पुणे) को अपनी बास्केटबाॅल टीम के लिए विशेष उपकरणों के रखरखाव व प्रशिक्षण हेतु 10 लाख रूपये एवं गतिशील उपकरणों के लिए पी0सी0सी0 मोहाली (पंजाब) को 11.70 लाख रूपये अनुदान राजभवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हस्तांतरित किया। इस अवसर पर उन्होेंने कहा कि हमारे वीर सैनिक जो देश की सेवा करते हुए घायल या विकलांग हो जाते हैं, उनका हौसला देश के प्रति फिर भी कम नहीं होता। हमें ऐसे वीर सैनिकों के लिए हर संभव ऐसे उपाय करने चाहिए कि उनका उत्साह किसी भी दशा में कम न हो।

ज्ञातव्य है कि पैराप्लेजिक पुनर्वास केन्द्र, किरकी (पुणे) और मोहाली (पंजाब) भारतीय सशस्त्र बलों के 100 प्रतिशत विकलांग पूर्व सैनिकों की देखभाल और पुनर्वास प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश से पी0आर0सी0 किरकी में चार 100 प्रतिशत विकलांग पूर्व सैनिकों एवं पी0आर0सी0 मोहाली में पांच 100 प्रतिशत पूर्व सैनिकों का पुनर्वास किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि के सचिव ब्रिगेडियर रवि उपस्थित थे तथा वर्चुअली रूप से पी0आर0सी0 किरकी (पुणे) के निदेशक कर्नल आर0के0 मुखर्जी, पी0आर0सी0 मोहाली (पुणे) के निदेशक कर्नल गुरकीरत सिंह नागर ने सहभाग किया।

Exit mobile version