सेंसेक्स- निफ्टी नए शिखर पर

बिज़नेससेंसेक्स- निफ्टी नए शिखर पर

Date:


सेंसेक्स- निफ्टी नए शिखर पर

मज़बूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नई उंचाई पर पहुंचे. सेंसेक्स 44000 के पार चला गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 315 अंक मजबूत होकर 43953 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 94 अंक मजबूत होकर 12874 के स्तर पर बंद हुआ. यह बाजार के लिए रिकॉर्ड क्लोजिंग है. आज के कारोबार में बैंक और मेटल शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. कल माडर्ना ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन इलाज में 94.5 फीसदी कामयाब है. इसके पहले फाइजर ने अपनी वैक्सीन 90 फीसदी कारगर रहने का दावा किया था. इन खबरों से दुनियाभर के बाजारों में तेजी आई है. जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा है. इसके पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए. वहीं आज एशिया में भी तेजी रही है.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 19 शेयरों में तेजी देखने को मिली है. आज के टॉप गेनर्स में टाटा स्टील, एसबीआई, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एल एंड टी, मारुति और इंडसइंड बैंक शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर्स में एनटीपीसी, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, इंफोसिस, आईटीसी और पावरग्रिड शामिल हैं.

आज के कारोबार में निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में 7 हरे निशान में बंद हुए हैं. बेंक और मेटल्सि इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी रही है. फाइनेंशियल और रियल्टी इंडेक्स में करीब 2 फीसदी तेजी देखने को मिली. आटो इंडेक्स में करीब 1 फीसदी तेजी रही है. फार्मा, आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...