बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महिना पूरा हो गया है। 34 वर्षीय अभिनेता ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता के कमरे का दरवाजा खोलने के अभिनेता को पंखें से लटका पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता के निधन की जानकारी बांद्रा पुलिस को सुशांत के नौकर ने दी थी। बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्त महेश शेट्टी और रिया चक्रवर्ती को कॉल किया था। हालांकि, दोनों ने ही अभिनेता के कॉल का जवाब नहीं दिया था।
सुशांत के इस मामले की जांच पुलिस अभी भी बड़ी बारीकी से कर रही है। डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस को मामले की जांच करने और उनके निष्कर्षों को प्रेजेंट करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। टीम जांच खत्म करने के करीब पहुंच रही है और मामले से जुड़े अधिकारियों ने वीकेंड में फोरेंसिक टीम के पांच अधिकारियों से मुलाकात की। अगले 10 दिनों में फोरेंसिक टीम अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप देगी।
बयानों के अनुसार, पुलिस ने मामले में कई महत्वपूर्ण लोगों के बयान दर्ज किए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो वे अगले 15 से 20 दिनों में उन लोगों को बुला सकते हैं। सूत्र ने पोर्टल को बताया कि जांच के दौरान और न ही फॉरेंसिक एविडेंस में कुछ भी सनसनीखेज सामने आया है। मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है।

