Site icon Buziness Bytes Hindi

सीएम दरबार पहुंचा बाजार खुलवाने का मामला


सीएम दरबार पहुंचा बाजार खुलवाने का मामला

हापुड़ के बाजार खुलवाने का मामला अब मुख्यमंत्री दरबार में पहुंच गया है। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से वार्ता कर शहर के विभिन्न बाजारों को खोलने की मांग की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कहा कि कोरोना के चलते पिछले तीन माह से हापुड़ के प्रमुख बाजार गोल मार्केट, चंडी रोड, रेलवे रोड, मंडी पाटिया, पक्का बाग सहित अन्य बाजार बंद हैं। बाजार बंद होने से व्यापारियों के साथ साथ लोगो को खासा परेशान होना पड़ रहा है।

आर्थिक स्थिति दिनों दिन बिगड़ रही है। ऐसे में बाजार खुलना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने डीएम से स्थिति का जायजा लेकर बाजार खुलवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विधायक ने कोरोना संक्रमित को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने, शहर से गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण सहित अन्य मांगों को रखा।

Exit mobile version