साढ़े पांच हजार रुपये लेकर किया आत्महत्या करने वाले युवक का पोस्टमार्टम!

मेरठ रीजनसाढ़े पांच हजार रुपये लेकर किया आत्महत्या करने वाले युवक का पोस्टमार्टम!

Date:


साढ़े पांच हजार रुपये लेकर किया आत्महत्या करने वाले युवक का पोस्टमार्टम!

पीड़ितों ने आर्थिक स्थिति का हवाला दिया फिर भी नहीं पसीजा दिला

बागपत। जिले के दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में आत्महत्या करने वाले युवक के शव का साढ़े पांच हजार रुपये लेकर पोस्टमार्टम किया। पूरी रिश्वत न मिली तो युवक के शव को पॉलीथिन में बगैर पैक किए ही पीड़ित परिजनों को थमा दिया। इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आइजीआरएस पॉर्टल पर शिकायत की।

निरपुड़ा के प्रधानपुत्र निश्चय राणा के मुताबिक युवक छोटू पुत्र सोमपाल ने शनिवार को स्कूल परिसर में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पंचनामा की कार्रवाई पूरी होने पर रविवार सुबह युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों ने जल्द पोस्टमार्टम करने और पॉलीथीन, पाउडर व अन्य सामान का खर्च जोड़ते हुए 8700 रुपये की डिमांड की।

पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला दिया, लेकिन उक्त लोगों के दिल नहीं पसीजा और बोले की रुपये नहीं दोगे तो रविवार को अवकाश के दिन युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा। इसलिए इंतजार करो सोमवार (कल) ही पोस्टमार्टम हो पाएगा।

निश्चय राणा केआरोपों के मुताबिक पोस्टमार्टम करने के लिए ग्रामीणों ने इकट्ठे कर 5500 रुपये उक्त लोगों को दिए। इस पर उन्होंने पोस्टमार्टम तो कर दिया लेकिन युवक के शव को पॉलीथिन में पैक नहीं किया।

आपत्ति की तो उक्त लोगों ने कहा कि 3200 रुपये कम मिले है, इसलिए शव को पैक कराना है तो खुद पॉलीथिन व अन्य सामान बाजार से ले आओ। सीएमओ से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने जिस कपड़ों में युवक का शव आया तो उसी में लपेटकर उन्हें सौंप दिया। पूरे रास्ते बॉडी से खून वाहन में टपकता हुआ गया। उधर सीएमओ डॉक्टर राजकिशोर टंडन का कहना है कि इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...