Site icon Buziness Bytes Hindi

साइबर क्राइम रोकने के लिए तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किये जाने पर दिया जा रहा जोर: एडीजी


साइबर क्राइम रोकने के लिए तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किये जाने पर दिया जा रहा जोर: एडीजी

थाने के टॉप टेन अपराधी हर परिस्थिति में सलाखों के पीछे होंगे होंगे: राजीव सभरवाल

हापुड़। मेरठ एडीजी राजीव सभरवाल व आईजी प्रवीण कुमार ने थाना हाफिजपुर व कोतवाली का निरीक्षण किया। सबसे पहले एडीजी ने थर्मल स्कैनर मशीन से तापमान चेक कराया। उन्होंने अभिलेखों हवालात, भवनों आदि का निरीक्षण किया और हिस्ट्रीसिटरों के साथ-साथ मैस में खाने की गुणवत्ता, माल खाने व पुलिस कर्मियों के आवासों के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद कोविड-19 आगंतुकों और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था का जायजा लिया। थाना हाफिजपुर में उन्होंने पौधरोपण करनेके साथ ही गांव में तैनात चौकीदारों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए उन्हें शॉल देकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा दोनों थानों का निरीक्षण करने पर काफी हद तक सबकुछ संतोषजनक पाया गया है। जो खामियां प्रकाश में आई है उनके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हापुड़ जनपद में काफी समय से एक ही स्थान पर जमे 40% पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं। बाकी को भी जल्द ही इधर से उधर भेज दिया जाएगा । यह कदम अपराधी गठजोड़ संभावना रोकने के लिए उठाए गए हैं।

साइबर क्राइम को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध रोकने के लिए तेज तर्रार पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किए जाने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों की हिट लिस्ट बनाकर उन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अफसरों को निर्देश दिए गए हैं ।

प्रत्येक थाने के टॉप अपराधी को हर हाल में सलाखों के पीछे होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी हिट लिस्ट तैयार की जा रही है। जिससे कि अपराध के गठजोड़ को तोड़ा जा सके। इस मौके पर आईजी प्रवीण कुमार, एसपी संजीव सुमन एएसपी डॉ सर्वेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार वैष्णव पवन कुमार रहे।

Exit mobile version