Site icon Buziness Bytes Hindi

सरधना क्षेत्र में युवक ने मकान की छत से बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बैंक का गार्ड घायल


सरधना क्षेत्र में युवक ने मकान की छत से बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बैंक का गार्ड घायल

सरधना। कानपुर की घटना के बाद अब मेरठ जनपद में एक युवक ने मकान की छत पर चढ़कर तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें एक गोली बैंक के गार्ड को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर ली है। बताया जा रहा है कि एसएसपी अजय साहनी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं।

सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में एक युवक ने डीजे बजवाने की मांग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीं। इससे पहले भी यह आरोपी डीजे बजवाने की मांग को लेकर फायरिंग कर चुका है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर आरोपी श्रीपाल उर्फ काला की घेराबंदी कर ली है। वहीं मेरठ सिटी से भी पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा रहा है।
खेड़ा गांव निवासी श्रीपाल नाम का यह युवक पूर्व में भी पुलिस पर सीधी गोली चला चुका है। तब भी कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर इसे पकड़ा था। यह कुछ मानसिक रूप से भी परेशान बताया जाता है। इसे जेल भेजा गया था। लेकिन यह जमानत पर छूट कर आ गया है। आरोपी ने हाल ही में ग्राम प्रधान पति पर भी गोली चलाई थी। आरोपी ने ग्राम प्रधान से कहा था कि डीजे बजवा दे नहीं तो तुझे गोली मार दूंगा। डीजे नहीं बजवाने पर आरोपी ने प्रधान पति पर गोली चला दी थी

Exit mobile version