सरकारी योजनाओं में मुसलमानों को मिला कई गुना लाभ: सीएम योगी

उत्तर प्रदेशसरकारी योजनाओं में मुसलमानों को मिला कई गुना लाभ: सीएम योगी

Date:


सरकारी योजनाओं में मुसलमानों को मिला कई गुना लाभ: सीएम योगी

लखनऊ: विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के मुसलमानों को सरकारी योजनाओं का उनकी आबादी के प्रतिशत के मुकाबले कई गुना ज्यादा फायदा मिल रहा है।

राज्य में मुस्लिम आबादी 19 प्रतिशत
मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान कहा, ”आज प्रदेश में मुस्लिम आबादी 17 से 19 प्रतिशत है और मुस्लिम समुदाय को योजनाओं का लाभ 30 से 35 प्रतिशत तक प्राप्त हो रहा है।”

हर योजना में कई गुना लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा, ”चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, सौभाग्य योजना में निशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना हो, उज्ज्वला योजना, खाद्यान्न योजना, आयुष्मान भारत या किसी भी योजना में आप पाएंगे कि मुस्लिम समाज को उसकी संख्या के प्रतिशत से कई गुना ज्यादा लाभ मिल रहा है।”

ईमानदार और पारदर्शी सरकार
योगी ने कहा, ”यह सरकार की ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से सबका साथ, सबका विकास के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प और भाव के अनुरूप है जो उन्होंने 2014 में सरकार बनाने से पहले देश को दिया था। हमने कहीं किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है।”

पात्र व्यक्ति को मिला योजनाओं का लाभ
उन्होंने कहा, ”हमने तुष्टीकरण नहीं किया लेकिन विकास की योजनाओं को ईमानदारी से पात्र व्यक्ति के घर तक पहुंचाने का काम किया है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ”उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था आजादी के समय देश की श्रेष्ठ अर्थव्यवस्था थी। बाद में धीरे-धीरे करके उसमें गिरावट आई। इसके लिए सभी लोग जिम्मेदार हैं। चाहे समाजवादी पार्टी हो, बहुजन समाज पार्टी हो, कांग्रेस हो या सत्ता में आए अन्य दल हों। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट आती गई और 2016 आते-आते यह पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गई। मगर हाल की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश फिर से देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related