मेरठ से मुम्बई तक अनिल विलियम्स की गूँज
पिता के सपने पूरे करना ही बड़ा लक्ष्य
मेरठ। “ कौन कहता है आसमां में सुराग हो नही सकता , एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों “
शायर की इन पंक्तियों को मेरठ के उस म्यूजिक डायरेक्टर ने चरितार्थ कर दिखाया है,जो यहाँ से निकलकर सड़को पर सोया, रातें समुंदर के किनारे गुजरी। लेकिन जज्बा ऐसा कि हिम्मत नही हारी और आज उसका नतीजा यह है कि सिर्फ देश ही नही विदेश में भी इस संगीत की धुन सुनी जा रही है।
हम बात कर रहे है साकेत निवासी अनिल विलियम्स की,जो आज संगीत की दुनिया में ऊँचे मुकाम पर है।
बिजनेस बाइट्स के साथ बातचीत करते हुए सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत निवासी म्यूजिक डायरेक्टर अनिल विलियम्स ने इस सफलता से पहले अपने संघर्ष की याद साझा की। विलियम्स ने बताया कि फुटपाथ और समुन्द्रों के किनारे सोया और मुम्बई के एक बार में गिटार बजाना शुरू किया। इसके बाद तो मानो विलियम्स की जिंदगी सँवर गई और उन्हें बड़े चांस मिलते गए। 27 वर्षीय अनिल विलियम्स ने बताया कि उन्होंने अपना सबसे पहला शो हरियाणा के महावीर स्टेडियम हिसार में सुनिधि चौहान के साथ किया था।संगीत के साथ स्पोर्ट्स को अपनी आदतों में शुमार रखने वाले विलियम्स ने कैलाश खैर, आतिफ असलम, पलश सैन, केके और अभी दलेर मेहंदी के साथ अपना परफॉर्मेंस देकर अपनी कामयाबी और हुनर का जलवा दिखाया। पुराने समय के संगीत और मौजूदा समय के संगीत पर अनिल कहते है कि उस वक़्त के संगीतकार टैलेंटिड थे और टेक्निक की कमी थी,जबकि मौजूदा समय में टैलेंटिड संगीतकार कम है,लेकिन टेक्निक का स्तर काफी बढ़ गया है। वर्तमान समय में संगीत के शौकीन लोगो के बारे में अनिल विलियम्स कहते है कि संगीत का शौक बदलता रहता है।
अगर इस समय संगीत की बात करें तो अब उन गीतों का चलन बढ़ा है,जिनके मायने नही है। लेकिन कल्चर ही कुछ ऐसा हो गया है। अपनी कामयाबी और सोहरत को लेकर शंकर महादेवन को अपना आइडल मानने वाले अनिल विलियम्स का कहना है कि संगीत मेरी रगो में बसा है और कब जिंदगी बन गया पता नही चला।इसके अलावा अनिल सिंगिंग में सोनू निगम को अपना आइडल मानते है।अनिल कहते है कि पिता के नाम को आगे बढ़ाना ही मेरा सबसे बड़ा सपना है और उनके सपनों को पूरा करना ही लक्ष्य है।
नाम : अनिल विलियम्स (म्यूजिक डायरेक्टर)
पिता : स्वर्गीय विलयम गोडफ्रे
निवास : 960 सिविल लाइन, साकेत मिशन कम्पाउंड मेरठ
जन्मतिथि : 22 – 5 – 1992
हॉबिज : म्यूजिक एंड स्पोर्ट्स

