सचिन ने किया Unacademy में निवेश, बने ब्रांड अंबेसडर

बिज़नेससचिन ने किया Unacademy में निवेश, बने ब्रांड अंबेसडर

Date:


सचिन ने किया Unacademy में निवेश, बने ब्रांड अंबेसडर

मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेंगलुरु स्थिति एजूकेशनन टेक स्टार्टअप अनएकेडमी Unacademy में एक छोटी हिस्सेदारी की है. स्टार्टअप में निवेश करने के अलावा स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप डील के तहत सचिंत तेंदुलकर अनएकेडमी के ब्रैंड अंबेसडर भी बनेंगे. इस डील के तहत अनएकेडमी के यूजर्स को लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस की सुविधा मिलेगी. इन क्लासेस में कंपनी के प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी फ्री में क्लास ले सकेगा.

सचिन तेंदुलकर भी इस ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म की इंटरेक्टिव क्लास की एक सीरिज में शामिल होंगे. इसमें सचिन अपने अनुभव शेयर करेंगे और क्रिकेट से जुड़ी बारीकियां बताएंगे. कंपनी का कहना है कि इस लाइव क्लास को कोई भी व्यक्ति अनएकेडमी के प्लेटफॉर्म के जरिए मुफ्त में एक्सेस यानी देख सकता है.

अनएकेडमी की ओर से कहा गया है कि इस पार्टनरशिप के जरिए हम एक एजुकेशन प्लेटफॉर्म मुहैया कराने जा रहे हैं. जहां हमारे साथ सचिन तेंदुलकर अपने जीवन के अनुभव शेयर करने के लिए होंगे. हम इस पार्टनरशिप के कंटेट बनाने पर काम कर रहे हैं. आने वाले दिनों में इसकी जानकारी दी जाएगी. पार्टरनशिप के तहत अनएकेडमी स्पोर्ट्स लर्निंग कैटेगरी के तहत सचिन तेंदुलकर साथ बड़े पैमाने पर कंटेंट तैयार किया जा रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related