Site icon Buziness Bytes Hindi

शादी को लेकर एक्साइटेड हैं गौहर खान, शेयर की प्री वेडिंग वीडियो


शादी को लेकर एक्साइटेड हैं गौहर खान, शेयर की प्री वेडिंग वीडियो

बिग बॉस स्टार गौहर खान जल्द ही स्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग शादी रचाने वाली हैं। दोनों अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। हाल ही में गौहर खान ने खुद ही जैद दरबार संग अपने रिश्ते को कबूल किया है।

अब गौहर ने जैद के साथ अपना प्री वेडिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों कभी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने लिखा, ‘शादी के लिए 1 हफ्ते बचे हैं।’ ईद दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। गौहर ने लहंगा पहना है जबकि जैद ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।

कुछ दिनों पहले ही गौहर ने शादी की डेट की अनाउंसमेंट की थी। गौहर खान ने बताया था कि वो 25 दिसंबर को शादी रचाने वाली है। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो जैद दरबार के साथ जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं। गौहर ने इसकी अनाउंसमेंट बड़े ही स्पेशल अंदाज में की।

गौहर ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं और साथ में एक खास मेसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘साल 2020 एक साधारण साल रहा है और हमारी लव स्टोरी असाधारण। हमें यह बताने में बहुत ही खुशी हो रही है कि हम शादी कर रहे हैं और एक नए सफर पर निकल रहे हैं।

Exit mobile version