Site icon Buziness Bytes Hindi

शराब की दुकान खुलने के आने लगे दुखद रिजल्ट,पुत्र को पीट-पीटकर नशेड़ी पिता ने मार डाला


शराब की दुकान खुलने के आने लगे दुखद रिजल्ट,पुत्र को पीट-पीटकर नशेड़ी पिता ने मार डाला

न्यूज़ डेस्क– कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन 3.0 में कुछ चीजों की सहूलियत मिली है. इसमें देश के कुछ इलाकों में शराब की दुकान खुलने का भी आदेश कुछ दिन पहले दिया गया था. हालांकि वाइन शॉप खुलने का समय निर्धारित कर दिया गया है. लोगों के हिंसक होने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला बुलंदशहर का है यहां एक परिवार में वाइन शॉप का खुलना दुखों का पहाड़ लेकर आया.एक शराबी पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, बच्चे की मौत के बाद आरोपी पिता फरार हो गया.

झमका नंगला बंजारे इलाके की घटना

पहले पत्नी फिर बेटे को बेरहमी से पीटा
बुलंदशहर में नशे की हालात में एक अधेड़ ने अपने ही बेटे का कत्ल कर दिया है.पुलिस के मुताबिक, खुर्जा नगर कोतवाली इलाके के झमका नंगला बंजारे के सुभाष ने अपने 3 साल के बेटे विनय को रविवार को पीटना शुरू कर दिया. उसने अपनी पत्नी से कहा कि अंडे की सब्जी बनाकर दो.पत्नी ने कहा तुम शराब पी रहे हो घर का ध्यान नहीं रखते हो. बेटे का भी ध्यान नहीं देते हो बस शराब के नशे में ही चूर रहते हो. सुभाष को पत्नी की बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने नशे की हालत में पहले पत्नी को पीटा और इस पर भी गुस्सा उसका शांत नहीं हुआ तो उसने अपने 3 साल के बेटे विनय को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. मासूम विनय को गंभीर चोटे आई. सुभाष की पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और विनय को खुर्जा के अस्पताल में एडमिट कराया. मगर तब तक मासूम की हालात बिगड़ चुकी थी और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मामले में खुर्जानगर के इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि जाचं की जा रही है.बच्चे के शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है उसकी तलाश की जा रही है. जल्दी ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा.

Exit mobile version