Site icon Buziness Bytes Hindi

विरुष्का के घर आई नन्ही परी


विरुष्का के घर आई नन्ही परी

विराट और अनुष्का (विरुष्का) के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस सेलिब्रिटी कपल के घर बेटी का जन्म हुआ है। अनुष्का ने ब्रीच कैंडी हॉस्प‍िटल में 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है।

विराट कोहली ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “हमें इस बात को साझा करते हुए बेहद खुशी है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आप सभी को प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया करते हैं। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए खुद को खुशकिस्मत समझते हैं।”

इस खबर के मिलते ही विराट कोहली और अनुष्का को बधाइयों का तांता शुरू हो चुका है। फैंस समेत क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

बीसीसीआई ने विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच पितृत्व अवकाश प्रदान किया था। विराट कोहली पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद स्वदेश लौट आए थे। उनके स्थान पर शेष 3 मुकाबलों के लिए चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिा की कमान सौंपी गई है।

Exit mobile version