Site icon Buziness Bytes Hindi

विराट की “गंभीर”अपील


विराट की “गंभीर”अपील

दुबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने 8 दिन में दूसरी बार खिलाडिय़ों से ‘बायो सिक्योर प्रोटोकॉलÓ और बीसीसीआई के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी को यह पता होना चाहिए कि हम यूएई में क्रिकेट खेलने के लिए आए हैं, न कि मौज मस्ती के लिए.
उन्होंने आरसीबी के य-ट्यूब शो बोल्ड डायरीज पर यह बातें कहीं. कोहली ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पिछले 6 महीने से स्पोट्र्स इवेंट पूरी तरह बंद थे. मुझे ऐसा लगा था कि मैं 10 साल पीछे चला गया. यह मेरे लिए झटका था कि हम क्रिकेट नहीं खेल पा रहे थे. मैं उसे याद नहीं करना चाहता.

पहले जैसा वक्त नहीं, हमें यह मानना होगा
उन्होंने कहा कि हमें यह स्वीकार करना होगा कि वर्तमान समय पहले जैसा नहीं. जो लोग आईपीएल का पार्ट हैं, उन्हें हालात को समझना होगा और उसके विपरीत बर्ताव नहीं करना होगा. जो भी बीसीसीआई की ओर से एसओपी जारी की गई है, सभी को उसको कड़ाई से पालन करना चाहिए.

टीम मीटिंग में दी वार्निंग
8 दिन पहले भी कोहली ने आरसीबी टीम की वर्चुअल मीटिंग में खिलाडिय़ों और स्टाफ से कहा था कि सभी के लिए बायो-सिक्योर माहौल बेहद जरूरी है. तब उन्होंने कहा था कि हम में से किसी एक की भी गलती पूरे टूर्नामेंट को खराब कर देगी. मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा चाहता होगा. हम सभी यह जानते हैं कि बायो-सिक्योर माहौल सभी के लिए बेहद जरूरी है.

सीएसके के 13 लोग पॉजिटिव
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के 2 खिलाडिय़ों समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इसके बाद टीम केमेंबर सुरेश रैना ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया. वहीं, हरभजन सिंह के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर चिंता जताई है.

बायो सिक्योर बबल से किसी को बाहर आने की इजाजत नहीं

जानबूझकर प्रोटोकॉल तोड़ा, तो लगेगा बैन

Exit mobile version