Site icon Buziness Bytes Hindi

वकीलों और अभिभावकों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन


वकीलों और अभिभावकों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मेरठ। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन में ठप हुए रोजगारों के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे नागरिकों का कांग्रेस ने समर्थन किया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यूपी के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने मध्यमवर्गीय नागरिकों और वकीलों को राहत दिए जाने की मांग की।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकतार्ओं ने कचहरी से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने बच्चों की पिछले चार महीनों की स्कूल फीस माफ किए जाने की मांग उठाई। वहीं अभिभावकों को मनरेगा मजदूरों के मानदेय के बराबर उनके लोन में 20 हजार की छूट दिए जाने की मांग भी की।

कांग्रेस नेताओं ने शिक्षण संस्थानों में तैनात कर्मचारियों को आठ हजार रुपए का मानदेय दिए जाने की मांग की। लॉकडाउन में न्यायालय बंद होने के कारण अधिवक्ताओं की समस्याओं को समझते हुए उन्हें भी प्रति अधिवक्ता 10 हजार रुपए का मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हरिकिशन अंबेडकर, अभिमन्यु त्यागी, अजय शर्मा आदि मौजूद थे।

Exit mobile version