Site icon Buziness Bytes Hindi

लोहिया संस्थान में रोज होंगे 1600 Covid-19 के टेस्ट


लोहिया संस्थान में रोज होंगे 1600 Covid-19 के टेस्ट

लखनऊ– लोहिया संस्थान में कार्यवाहक निदेशक का चार्ज संभालते ही डॉ. नुजहत हुसैन एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने हॉस्पिटल ब्लॉक और शहीद पथ पर बने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कोरोना टेस्ट की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए. निदेशक डॉ. नुजहत हुसैन के मुताबिक, संस्थान में अभी एक हजार कोरोना टेस्ट की क्षमता है. अब तक 34 हजार जांचें की जा चुकी हैं. वहीं, एक ट्रूनेट मशीन और मंगा ली गई है. ऐसे में सप्ताह भर के अंदर हर रोज 1600 टेस्ट किए जाएंगे.Covid-19

10 वेंटिलेटर लगाए जाएंगे
डॉ. नुजहत हुसैन ने कहा कि हॉस्पिटल ब्लॉक में 20 बेड का आईसीयू बनकर तैयार है. इसमें 10 वेंटिलेटर लगाने की भी योजना है. एमबीबीएस में एमसीआई के मानक पूरा करने के लिए न्यू बिल्डिंग में दो सौ बेड बढ़ाए जाएंगे. हॉस्टल के लिए आवास विकास के फ्लैट लिए जाएंगे. लोहिया संस्थान में लॉकडाउन के वक्त ऑपरेशन काफी कम हुए. जनरल सर्जरी में ऑपरेशन की संख्या तीन के करीब थी. कोविड अस्पताल बनाने में देरी से भी शासन में नाराजगी थी.Covid-19

प्रोफेसर एके त्रिपाठी को उनके पद से हटाया
लखनऊ में प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट हैं. इसके तत्कालिक निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी पर अनियमितताएं बरतने और अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त न रखने का आरोप है. योगी गवर्नमेंट ले उन्हें पद से हटाकर पूर्व कार्यवाहक निदेशक प्रो नुजहत हुसैन को निदेशक का चार्ज दिया गया है.

Exit mobile version