लोगों ने कहा, राहुल ही लगा सकते हैं कांग्रेस का बेड़ा पार

फीचर्डलोगों ने कहा, राहुल ही लगा सकते हैं कांग्रेस का बेड़ा पार

Date:


लोगों ने कहा, राहुल ही लगा सकते हैं कांग्रेस का बेड़ा पार

नई दिल्ली: राहुल गांधी भले ही कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ चुके हों लेकिन देश की जनता का मानना है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस बेड़ा पार लगा सकते हैं। एक सर्वे में 23 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस में जान फूंक सकते। यह बात India Today-Karvy Insights Ltd के सर्वे में सामने आई है। 12,021 रिस्पॉडेंट में से 23 फीसदी ने राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी को एक नए पुनरुत्थान की बात स्वीकारी है।

प्रियंका बेअसर
वहीं, इस सर्वे में मनमोहन सिंह सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से ज्यादा असरदार साबित होते नजर नहीं आ रहे हैं। 18 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मनमोहन सिंह कांग्रेस को दोबारा खड़ा कर सकते हैं। वहीं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के लिए सिर्फ 14 प्रतिशत लोग ही ऐसा मानते हैं।

हमलावर हैं राहुल
राहुल गांधी भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प की घटना के बाद से मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। वह ट्विटर पर भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हिंसक झड़प के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी के चीन का नाम ना लेने को लेकर भी कई बार निशाना साध चुके हैं।

राहुल से ही आस
राहुल गांधी की सक्रियता को एक मुख्य कारण बताया जा रहा है जिसकी वजह से लोगों का मानना है कि राहुल गांधी कांग्रेस में फिर से जान फूंक सकते हैं। वहीं, प्रियंका गांधी को भले ही कम आंका जा रहा हो लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर देख रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related