Site icon Buziness Bytes Hindi

लॉकडाउन में मासूम के चेहरे पर पुलिस लाई रौनक


लॉकडाउन में मासूम के चेहरे पर पुलिस लाई रौनक

मेरठ– देशभर में 31 मई तक कोरोना आउटब्रेक को रोकने के लिए लॉकडाउन का पीरियड चल रहा है. मेरठ में लोगों की आवाजाही को लेकर बंदिशें लगी हुई है. अतिअावश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं. पुलिस उनसे निकलने का कारण पूछ सकती है और संतोषजनक आंसर न मिलने पर पुलिस को कार्रवाई करने का अधिकार है. लेकिन इन सबके बीच पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. तीन साल की मासूम बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने की पुलिस की कोशिश जो रंग लाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

पुलिस का मानवीय चेहरा
मयंक ने बताया कि उनकी बेटी का बर्थडे रविवार को था. हर बार अपनी सामर्थ के अनुसार धूमधाम से उसका बर्थडे मनाते हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस का साया मेरठ में आ गया. इसलिए सावधानी रखते हुए बाहर से आने वाली चीजें लाने से परहेज कर रहे थे.मासूम बेटी प्रियल सुबह से रो रही थी. कई बार वह रोई तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. थानाप्रभारी सूचना मिलने पर केक, बैलून और गिफ्ट लेकर पहुंचे. अचानकर पुलिस को देखकर पहले तो डर लगा पर जब सिपाहियों ने पूरी बात बताई तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा.बेटी के चेहरे पर पुलिस के द्वारा मुस्कान लाने का यह पल हम जीवन में कभी नहीं भूलेंगे. हमें तो लगा था कि इस बार हम उसको उसके हिस्से की खुशी नहीं दे पाएंगे पर पुलिस का यह मानवीय चेहरा देखकर उनके प्रति सम्मान बढ़ गया है.

घटना की फोटो, वीडियो हो रही वायरल
पुलिस के द्वारा केक पहुंचाने की घटना व्हाट्सएप ग्रुप सहित सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रही है. कोरोना वायरस से मिली परेशानियों के बीच एक परिवार के उत्साह को जिस तरह पुलिसकर्मियों के सहयोग से बढ़ा है उसकी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप यूजर्स तारीफ कर रहे हैं.

Exit mobile version