मेरठ: देश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की संख्या 65 हजार को क्रॉस कर चुकी है.महामारी के कारण मरने वालों की संख्या भी 2100 से ज्यादा हो गई. अब जब देश में कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए गए लॉकडाउन 3.0 का पीरियड खत्म होने में महज हफ्ता भर ही बचा है तो देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले चिंता में डाल रहे हैं. संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र तो हर गुजरते दिन के साथ चुनौतियां पेश कर रहा है. यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है, जो देश के कुल मामले का करीब 33% है. यूपी के तीन जिलों की हालत बहुत खराब हाे रही है. आगरा, मेरठ और कानुपर में बढ़ते मरीजों की वजह से यह तीन जिले सीएम योगी आदित्यनाथ के राडार में हैं. मेरठ की बात करें तो यह वुहान की राह पर है यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा क्योंकि लॉकडाउन खत्म होने का एक हफ्ता शेष है लेकिन मेरठ में हालत संभालने की जगह बिगड़ते जा रहे है.
मेरठ में एक दिन में मिले 14 केस
मेरठ में कोरोना पॉजिटिव बहुत तेजी से मिल रहे है. रविवार को एक ही दिन में 15 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है.मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना पेशेंट की मौत भी रविवार को हुई है.गौरतलब है कि मेरठ में लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस को पैर परासने से नहीं रोका जा पा रहा है. शनिवार को दो मौतें के बाद उनकी चिता को अग्नि नहीं मिली थी कि एक और मौत ने मेरठ के लोगों के मन में डर पैदा कर दिया. मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में रविवार को एक और मरीज की मौत हो गई. मरीज कोरोना पॉजिटिव था, उसका शव पड़ा रहने से स्टाफ भी डरा सहमा दिखा.इसी के साथ मेरठ में अब कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. मरीजों की सख्या 244 तक पहुंच गई. गौरतलब है कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के आरोप वाला एक ऑडियो वायरल हुआ था. जिसने मेडिकल कॉलेज के प्रशासन के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया था. वहीं बुलंदशहर में रविवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं.
ऑडियो हुआ था वायरल
मेडिकल कॉलेज में कोरोना पेशेंट्स को मिलने वाली सुविधाओं पर एक आॅडियो शनिवार को वायरल हुआ था. रविवार को भी यह ऑडियो कई व्हाट्सएप के ग्रुप्स में फारवर्ड हुआ. इसमें युवक बातचीत में कहता है कि 3 दिन से डॉक्टर देखने तक नहीं आए. स्टाफ से कहो तो वह परेशानी नोट करके ले जाते हैं फिर कुछ बताते नहीं है. पानी ही यहां सिर्फ टाइम से मिल रहा है. वॉशरूम जो बने है वो गंदगी से पटे पड़े है. एक युवक चिल्ला-चिल्लाकर कहता है कि उसे सिर्फ सिर दर्द हुआ और उसे कोरोना वार्ड में एडमिट कर दिया कही वो मर गया तो उसके बच्चे का क्या होगा. मामले के तूल पकड़ने पर प्राचार्य ने जांच के आदेश दिए हैं.
मेरठ में कोरोना के पेशेंट रविवार को मिले-15
मृतक राजेश के टच में आने से 5 केस रविंद्र पुरी में मिले
शाहपीर गेट से मोहम्मद इकबाल के टच में आने से 1 केस पॉजिटिव
शाहपीर गेट से जमीर अहमद के टच में आने से 6 केस पॉजिटिव
शाहपीर गेट से 1 केस पॉजिटिव और 1 श्याम नगर के एक हॉस्पिटल के स्टाफमेंबर मिशब के टच में आने से
1 केस पॉजिटिव शताब्दी नगर
कुल केस : 245
कुल मौतें: 14
रविवार को हुई मौत:पदम सिंह, बनवारी वाटिका, ट्रांसपोर्ट नगर

