लखीमपुर खीरी मामले में सीओ समेत दो पुलिस अफसर सस्पेंड

उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी मामले में सीओ समेत दो पुलिस अफसर सस्पेंड

Date:


लखीमपुर खीरी मामले में सीओ समेत दो पुलिस अफसर सस्पेंड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं. लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी के मामले में कार्रवाई का आदेश हुआ है.

सीएम योगी के निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है. पुलिस का दावा है कि महिला से बदसलूकी करने वाला युवक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक है. स्थानीय पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तत्काल कठोरतम कार्रवाई का आदेश दिया है. यूपी सरकार का कहना है कि किसी भी दशा में माहौल खराब करने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस बल अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ मुस्तैद रहे, असलहा आदि का प्रदर्शन करने वालों के हथियार जब्त कर यथावश्यक कार्रवाई की जाए. लखीमपुर मामले में सीओ और एसओ को मुख्यमंत्री ने सस्पेंड किया. मौके पर मौजूद लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश.

महिला प्रत्याशी और प्रस्तावक का हुआ था चीरहरण
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कल कई जिलों में हिंसा हुई. ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़े गए. पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...