Site icon Buziness Bytes Hindi

रॉकेट बना Dr. Reddy’s Laboratories (DRL)

बाजार:- आज के शेयर बाजार में सुबह से तेजी देखने को मिल रही है वही अगर हम बात Dr. Reddy’s Laboratories (DRL) के शेयर की करें तो आज यह रॉकेट बन गया है और इसमे धमाकेदार तेजी देखने को मिली है। Dr. Reddy’s Laboratories (DRL) के शेयर में आज 7.5 फीसदी की शानदार तेजी आई है जिसके बाद इसका भाव मार्केट में 4224 पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कल यानी गुरुवार को यह मार्केट में 3929 पर बन्द हुआ था। 
कल कम्पनी ने अपनी तिमाही के नतीजे जारी किए थे कम्पनी के नतीजे आने के बाद इसके शेयर में तेजी देखने को मिली है। अगर हम इसके रेवेन्यू में सालाना आधार पर हुए लाभ की बात करें तो यह 15 फीसदी बढ़ा है। इसका लाभ 15 फीसदी की बढ़त के साथ 5437 करोंड हो गया है। घरेलू बाजार के संदर्भ में विशेषज्ञ का कहना है कि इसका शेयर आगामी समय मे विशेष लाभ दे सकता है। 
ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने Dr. Reddy’s के बारे में कहा है कि मार्च महीने में इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके तिमाही के नतीजे बेहतरीन आए हैं और इसने अपने निवेशकों को भी सन्तुष्ट किया है। वही अगर हम आज के बाजार की बात करें तो इसका रिस्पांस आज बेहतरीन रहा है। US रेवेन्यू तिमाही बेसिस पर 5.1 फीसदी बढ़कर 26.30 करोड़ डॉलर रहा. नए प्रोडक्ट लॉन्च का फायदा कंपनी को मिला है। इसके शेयर को ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनले ने शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है और 5202 रुपये का बड़ा लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर इंडोनेशिया के बाजर में उछाल रहा तो इसका शेयर निवेशकों के लिए सोने की चिड़िया साबित होगा और उन्हें दोगुना लाभ मिलेगा।
Exit mobile version