खुर्जा की घटना, पुलिस ने हत्यारोपी की किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ खेत में ले जाकर रेप करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर दरिंदे ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक बोरे में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने मासूम के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना आए गुस्साए लोगों ने बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
दरअसल 8 साल की मासूम बच्ची को पड़ोस में ही रहने वाला 22 साल का युवक अशोक भुट्टा दिलाने के बहाने खेत में ले गया। बताया जाता है कि अशोक ने जैसे ही बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की, तो बच्ची ने शोर मचा दिया। रेप में नाकाम अशोक ने मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और एक बोरे में शव को बंद कर खेत में फेंक फरार हो गया। परिजनों ने मासूम बच्ची की तलाश शुरू की।परिजनों को अशोक पर शक हुआ, तो पुलिस ने शक के आधार पर अशोक को हिरासत में ले सख्ती से पूछताछ की तो अशोक ने मासूम बच्ची की हत्या का।जुर्म कुबूल कर लिया। फिलहाल बुलंदशहर के एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह दावा कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आरोपी को न्यायालय के माध्यम से सख्त सजा दिलवाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करेंगे।

