रुम किराए पर दिलाने के नाम पर महिला से गैंगरेप

उत्तर प्रदेशरुम किराए पर दिलाने के नाम पर महिला से गैंगरेप

Date:


रुम किराए पर दिलाने के नाम पर महिला से गैंगरेप

  • प्रतापगढ़ की घटना, 2 आरोपी अरेस्ट
  • फतनपुर के एसओ ने बताया 3 लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा

महिलाओं के खिलाफ घटनाओं में कमी नहीं आ रही. ताजा मामला प्रतापगढ़ का है. यहां एक विवाहिता को तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है.फतनपुर थानाक्षेत्र के रामापुर बाजार में घटी इस घटना से हर कोई स्तब्ध है. बताया जा रहा है कि रात 9 बजे किराए का रूम दिलाने के बहाने 3 युवकों ने एक सुनसान घर मे लेकर जाकर महिला से गैंगरेप किया. इसके बाद महिला को छोड़कर दबंग फरार हो गए. विवाहिता महिला ने पुलिस से शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई. फतनपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपियों के विरुद्ध फतनपुर थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है.

महिला का पति दूसरे राज्य में है कार्यरत
पीड़ित महिला खागापुर में किराए के मकान में रहती है लेकिन अब वह रामापुर बाजार में रहने के लिए किराए का रूम खोज रही थी. बाजार के एक युवक ने महिला को रूम दिलाने का झांसा देते हुए रात 9 बजे कमरा दिखाने के लिए बुलाया. जिसके बाद महिला को दबोच कर अपने दो दोस्तों के साथ इलाके के सुनसान घर मे लेकर चले गए. यहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला का पति कामकाज के सिलसिले में गैर राज्य में रहता है. फतनपुर एसओ का कहना है कि 3 लोगों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ है. 2 आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ जारी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...