Site icon Buziness Bytes Hindi

राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर विशाल वर्चुअल बैठक का आयोजन, केन्द्रीय परिवहन मंत्री व उद्योग मंत्री ने किया मार्गदर्शन


राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर विशाल वर्चुअल बैठक का आयोजन, केन्द्रीय परिवहन मंत्री व उद्योग मंत्री ने किया मार्गदर्शन

वर्चुअल वेबीनार में व्यापारियों से चाइनीज सामान के बहिष्कार का किया गया आह्वान

सहारनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 39 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र के नेतृत्व में एक विशाल वर्चुअल सभा का आयोजन किया गया।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के इस वर्चुअल सभा में पूरे भारतवर्ष के व्यापारियों ने हिस्सा लिया एवं अपनी समस्याएं रखी व्यापारियों ने मुख्य रूप से पूरे देश में सरकारी विभागों के लाइसेंसों की वैद्यता आजीवन करना, बिजली की दरों में कटौती, टोल टैक्स राशि कम करना,मंडी समिति की दोहरी टैक्स व्यवस्था को समाप्त करना,आयकर की छूट की सीमा को बढ़ाना व दरों में कटौती करना, जीएसटी का सरलीकरण व इसकी दरों को कम करना, कोरोना लॉक डाउन अवधि में देश भर के व्यापारियों के समक्ष कारोबार के सम्बंध में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए विशेष पैकेज देने की मांग आदि अनेंको समस्याओं को रखा। सभा का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने किया।

इस वर्चुअल सभा में मुख्य वक्ता सड़क एवं परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी एवं केंद्रीय रेल,वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल रहे। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद प0श्याम बिहारी मिश्र ने राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी एकता व व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरन्तर सक्रियता के साथ कोविद-19 के जागरूकता अभियान में और अधिक सहयोग करने व चाइनीज सामान का बहिष्कार करने का आववाहन किया।

सहारनपुर से वर्चुअल सभा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री संजय भसीन, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग,मेजर एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, कर्नल संजय मिड्डा, रमेश डावर, राजीव अग्रवाल, पवन गोयल आदि ने भाग लिया।

Exit mobile version