‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर की पड़पोती को मिला ‘बिग बॉस 14’ ऑफर

बॉलीवुड‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर की पड़पोती को मिला ‘बिग बॉस 14’...

Date:


‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर की पड़पोती को मिला ‘बिग बॉस 14’ ऑफर

सलमान खान का विवादित शो ‘बिग बॉस 14’ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई ये जानना चाहता है कि ‘बिग बॉस 14’ में कौन कौन सितारे नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि ‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा को ‘बिग बॉस 14’ के मेकर्स ने अप्रोच किया है। जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा बन सकती हैं। इसी बीच खुद साक्षी चोपड़ा ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ में जाने का ऑफर मिला है।

एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल स्पॉटबॉयई से बात करते हुए साक्षी चोपड़ा ने बताया कि, ‘हां मुझे ‘बिग बॉस 14’ के मेकर्स का कॉल आया था। हम लोग अभी इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। शो फाइनल होने में अभी कुछ समय बाकी है। मैंने अब तक कुछ सोचा नहीं है। इन दिनों मैं अमेरिका में हूं। अगर मैं ‘बिग बॉस 14′ का हिस्सा बनी तो इस बात की जानकारी फैंस को जरुर दूंगी।’

वहीं फैंस कयास लगा रहे हैं कि साक्षी चोपड़ा ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा जरुर बनेंगी। जब तक साक्षी चोपड़ा की तरफ से कंन्फर्मेशन नहीं मिल जाता तब तक कुछ भी अंदाजा लगा पाना थोड़ा मुश्किल होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...