Site icon Buziness Bytes Hindi

राधे के सेट पर सलमान हुए भावुक


राधे के सेट पर सलमान हुए भावुक

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आने वाली फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग पर दिवंगत संगीतकार वाजिद खान को याद कर भावुक हो गये।

सलमान खान ने प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग कोरोना काल के दौरान बंद हो गयी थी। फिल्म के सेट पर सलमान इमोशनल हो गए। संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के साजिद इस फिल्म के सेट पर मौजूद थे और सलमान पर गाना फिल्माया जा रहा था। वाजिद खान का कुछ माह पूर्व ही निधन हुआ है। हाल ही में जब साजिद, सलमान और सोहेल खान चैट कर रहे थे तब साजिद ने सलमान को वाजिद के बर्थ डे के बारे में बताया था। सलमान ये सुनकर इमोशनल हो गए थे और दोनों ने आसमान को देखकर वाजिद को याद किया था।

बताया जा रहा है कि फिल्म के सेट पर एक केक का इंतजाम किया गया था और वाजिद के बर्थडे को मनाया गया था। साजिद ने इस मौके पर कहा था कि सलमान, मैंने और सोहेल ने चांद को देखा था और हमें ऐसा महसूस हुआ था जैसे वाजिद हमें देख रहा है। साजिद ने कहा कि सलमान ने मेरे कंधों पर अपना हाथ रखा और कहा कि वाजिद ने हमेशा हमारा साथ निभाया है।

Exit mobile version