Site icon Buziness Bytes Hindi

राजस्थान: जमीन विवाद में मंदिर के पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार


राजस्थान: जमीन विवाद में मंदिर के पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजस्थान के करौली जिले में एक जमीन विवाद को लेकर पांच लोगों ने एक मंदिर के पुजारी को जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। शुक्रवार को करौली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

पेट्रोल डालकर लगाईं आग
बुधवार को बुकना गांव में पांचों आरोपियों ने पुजारी बाबू लाल वैष्णव पर कथित रूप से पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया था। वैष्णव ने गुरुवार रात को दम तोड़ दिया। करौली के एसपी मृदुल कच्छवा ने कहा, “दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।”

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सपोटरा,करौली में बाबूलाल जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है,सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं कार्रवाई जारी है।दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग
वहीं वैष्णव के परिवार के सदस्यों ने एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई, डिप्टी रैंक के अधिकारी द्वारा जांच, मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

Exit mobile version