राजस्थान की राजनीति: मायावती ने कहा लगे राष्ट्रपति शासन

फीचर्डराजस्थान की राजनीति: मायावती ने कहा लगे राष्ट्रपति शासन

Date:


राजस्थान की राजनीति: मायावती ने कहा लगे राष्ट्रपति शासन

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान में जारी सियासी संग्राम पर अशोक गहलोत सरकार को निशाने पर लिया है। मायावती ने कहा कि राजस्थान के सीएम ने पहले दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन करके लगातार दूसरी बार बीएसपी के साथ दगाबाजी की और पार्टी के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया और अब जाहिर तौर पर फोन टेप कराके एक और गैर कानूनी और असंवैधानिक काम किया है।

माया की मांग
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि राजस्थान में लगातार जारी राजनीतिक गतिरोध और आपसी उठा-पटक को देखते हुए वहां के राज्यपाल को राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करनी चाहिए ताकि राज्य में लोकतंत्र की और ज्यादा दुर्दशा ना हो।

मनाने की कोशिश
उधर कांग्रेस पार्टी द्वारा बागी हुए सचिन पायलट को मनाने की अभी भी कोशिशें जारी हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सचिन पायलट अभी भी खुद को एक साल के भीतर राजस्थान का सीएम बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। यही वजह है कि जब तक उन्हें इस बात का पक्का आश्वासन नहीं मिल जाता है वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी नहीं मिलेंगे। प्रियंका गांधी के एक करीबी नेता ने यह जानकारी दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related