Site icon Buziness Bytes Hindi

राखी सावंत ने कंगना को लगाई फटकार, कहा–बॉलीवुड PoK तो आयी क्यों?


राखी सावंत ने कंगना को लगाई फटकार, कहा–बॉलीवुड PoK तो आयी क्यों?

बॉलीवुड में इस कई मामलों को लेकर खलबली मची हुई है और सबसे ज्यादा जो नाम चर्चा में चल रहा है वो है अभिनेत्री रनौत का जिनका ऑफिस हाल ही में बीएमसी के द्वारा तोड़ दिया गया था। कंगना रनौत काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और एक के बाद एक ट्वीट करते हुए लोगों पर हमला बोल रहीं थीं। लेकिन बात तब बिगड़ गई जब उन्होने जज्बात में आकर मुंबई को ‘पीओके’ बोल दिया था।

इसके बाद महाराष्ट्र के कई लोग उनके पीछे पड़ गए थे। लेकिन इस समय राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कंगना रनौत के बारे में उल्टी सीधी बातें बोलती नजर आ रही हैं। राखी सावंत को लेकर भी फेमस है कि वो कभी भी, किसी के लिए भी कुछ भी बोल सकती हैं। राखी ने कह रही हैं.. ‘अरे क्यों आई कंगना मुंबई में? मुंबई आतंकवादियों का शहर है, पीओके है तो यहां क्यों आ गई? जहां थी वही रहना था क्योंकि यहां तो हम सब तो बॉलीवुड में पीओके वाले हैं ना।

बॉलीवुड को तुम बहुत गालियां दे रही थी तो फिर क्यों आ गई यहां? बॉलीवुड को तुम कह रही थीं कि ये डर्ग एडिक्ट हैं.. यहां सब बुरे है पर तुम अच्छी हो।

इस कंगना को बॉयकॉट करो। इसने हमारे बॉलीवुड और मुंबई से ही पैसा कमाया है और यही गालियां भी दी हैं। नारको टेस्ट वालों से गुजारिश है कि इसका भी नारको टेस्ट करो। कंगना का भी प्रोडक्शन हाउस है और बाहर के लोगों को मैं कहती हूं कि सभी इससे काम मागों।’

राखी सावंत ने इसके अलावा कई सारी बातें बोली हैं जो कि चर्चा में चल रही हैं और उनका वीडियो तेजी से वायरल है।

कंगना रनौत काफी समय से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इंसाफ की मांग कर रही थीं और ट्विटर पर लगातार उनको सपोर्ट करती नजर आ रही थीं।

Exit mobile version