Site icon Buziness Bytes Hindi

‘रसोड़े में कौन था’ पर दिशा पाटनी का धाँसू वीडियो


‘रसोड़े में कौन था’ पर दिशा पाटनी का धाँसू वीडियो

टीवी के पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ का एक सीन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे यशराज मुखते ने म्यूजिकल ट्विस्ट दिया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो का नाम ‘रसोड़े में कौन था’ है। वहीं, अब यूजर्स के अलावा सेलेब्स के बीच भी ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी अपने पेट्स के साथ ‘रसोड़े में कौन था’ पर वीडियो बनाया।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिशा ने वीडियो पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- #rasodemaikauntha। फैन्स को दिशा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में दिशा अपने पेट्स बेला और गोकू के साथ नजर आ रही हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर यशराज मुखते के मैशअप को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

Exit mobile version