रक्षासूत्र के साथ कोरोना महामारी से बचाएंगी मास्क वाली राखी

मेरठ रीजनरक्षासूत्र के साथ कोरोना महामारी से बचाएंगी मास्क वाली राखी

Date:


रक्षासूत्र के साथ कोरोना महामारी से बचाएंगी मास्क वाली राखी

भाइयों के लिए तैयार कराई मास्क वाली राखियां

बुलंदशहर। महामारी के दरमियान रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर बहनों ने भाइयों के लिए इस बार खास इंतजाम किए हैं। बहनों ने भाइयों को कोरोना वायरस से बचाने की मंशा से बुलंदशहर में मास्क वाली राखी तैयार की है। रक्षाबंधन पर मास्क वाली राखी बहनें पहले भाइयों की कलाई पर सजाएँगी। इसके बाद इसी राखी को फेसमास्क के रूप में भी भाई इस्तेमाल कर सकेंगे।

बेहद आम दिखने वाली मास्क वाली राखियां कोरोना वायरस से बचाव के लिए बहनों द्वारा भाइयों के लिए बनाई गई खास राखियां हैं। मास्क वाली राखियां न सिर्फ भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र का काम करेंगी बल्कि आपदा की इस मुश्किल घड़ी में फेसमास्क के रूप में भी भाईयों के काम आएंगी। मतलब यह मास्क वाली राखियां टू इन वन होंगी।

आपको बता दें कि बुलंदशहर समेत सूबे भर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। ऐसे में बहनों का मास्क वाली राखिय तैयार करने के पीछे मंशा कोरोना वायरस से अपने भाइयों की रक्षा करना है।

सामाजिक कार्यकर्ता संगीत अहलावत के मुताबिक मास्क वाली राखियों को भाइयों की कोरोना से रक्षा के लिए तैयार किया गया है। मास्क वाली राखी को तैयार करने में महज 40 से 50 रुपये की लागत आती है। और एक राखी को तैयार करने में 30 मिनट का समय लगता है। दावा किया जा रहा है कि मास्क वाली राखी के इस्तेमाल से बखूबी कोरोना वायरस से बचाव किया जा सकता है। यह सिर्फ राखी नहीं है बल्कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता का तरीका भी है।

बता दें कि बेहद आम दिखने वाली मास्क वाली राखियां कोरोना वायरस से बचाव के लिए बहनों द्वारा भाइयों के लिए बनाई गई खास राखियां हैं। मास्क वाली राखियां न सिर्फ भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र का काम करेंगी बल्कि आपदा की इस मुश्किल घड़ी में फेसमास्क के रूप में भी भाईयों के काम आएंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related