रक्षा मंत्रालय 101 से ज्यादा वस्तुओं के आयात पर लगाएगा प्रतिबंध: राजनाथ सिंह

फीचर्डरक्षा मंत्रालय 101 से ज्यादा वस्तुओं के आयात पर लगाएगा प्रतिबंध: राजनाथ...

Date:


रक्षा मंत्रालय 101 से ज्यादा वस्तुओं के आयात पर लगाएगा प्रतिबंध: राजनाथ सिंह

नई दिल्लीः देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंह ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आत्मनिर्भर पहल को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए एक बड़ा कदम उठाने को तैयार है। रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय 101 से ज्यादा वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध लगाएगा।

भारतीय रक्षा उद्योग को मिलेंगे बड़े अवसर
उन्होंने कहा कि 101 रक्षा सामग्रियों के आयात पर प्रतिबंध के फैसले से भारतीय रक्षा उद्योग को बड़े अवसर मिलेंगे। इन 101 वस्तुओं में सिर्फ आसान वस्तुएं ही शामिल नहीं हैं बल्कि कुछ उच्च तकनीक वाले हथियार सिस्टम भी हैं जैसे आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफलें, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, LCHs, रडार और कई अन्य आइटम हैं जो हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए हैं।

चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित होगी योजना
राजनाथ सिंह ने कहा कि 101 रक्षा वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने की योजना 2020 से 2024 के बीच चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित होगी। आयात पर प्रतिबंध के लिए और भी रक्षा उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से चिह्नित किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related