Site icon Buziness Bytes Hindi

रंगीन क्रिकेट की वापसी, शुरू हुआ वनडे


रंगीन क्रिकेट की वापसी, शुरू हुआ वनडे

नई दिल्ली।कोरोना वायरस महामारी की वजह से करीब साढ़े तीन महीने तक खेल पर लगे ब्रेक के बाद क्रिकेट पटरी पर लौट रहा है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के बाद अब वनडे क्रिकेट की भी मैदान पर अंतरराष्ट्रीय वापसी हो गई है. लाल गेंद की क्रिकेट की तरह ही सफेद गेंद की क्रिकेट की वापसी में भी जो चीजें समान रहीं, वो इंग्लैंड की टीम और साउथैंप्टन का मैदान हैं. इंग्लैंड और आयरलैंड की टीमों के बीच गुरुवार को साउथैंप्टन में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया.

मैच भले ही दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेला गया, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों की दिलचस्पी इस मैच के नतीजे से ज्यादा क्रिकेटरों को रंगीन कपड़ों में खेलते हुए देखने में थी, जिसका लुत्फ उन्होंने अपने टीवी सेट पर उठाया. अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की वापसी में जो दो टीमें आमने-सामने थीं उनके स्तर में भी जमीन-आसमान का अंतर था. एक तरह मौजूदा विश्व चैंपियन और रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड की टीम थी तो दूसरी ओर रैंकिंग में 11वें नंबर पर काबिज आयरलैंड की टीम थी.

172 पर आउट हुआ आयरलैैंड
वनडे क्रिकेट की वापसी में भी जैसी उम्मीद थी, वैसे ही इंग्लैैंड का जलवा कायम रहा और उसने आयरलैैंड को महज 172 रनों पर ढेर कर दिया. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. दिलचस्प बात यह है कि मोर्गन का जन्म आयरलैंड के डबलिन में हुआ था और उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 2006 में आयरलैंड की ओर से वनडे क्रिकेट के जरिये ही किया था.

उन्होंने आयरलैंड की ओर से कुल 23 वनडे मैच खेले. आयरलैैंड की टीम शुरुआत से ही लडख़ड़ा गई और उसने 28 रन पर 5 विकेट गंवा दिए. इसके बाद कर्टिस कैम्फर (59) और एंडी मैक्ब्रायन (40) टीम को किसी तरह 150 के पार ले गए. केविन ओ ब्रायन व गेरेथ डेनली ने 22-22 रनों का योगदान दिया. इंग्लैैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए, जबकि शाकिब महमूद ने 2 और आदिल राशिद व टॉम कुर्रन ने 1-1 विकेट हासिल किया.

Exit mobile version