Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी सरकार का चला चाबुक


यूपी सरकार का चला चाबुक

बिकरू कांड में डीआईजी अनंत देव निलंबित
तत्कालीन एसएसपी दिनेश पी को भी नोटिस

कानपुर। यूपी में कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड में हुए जघन्य हत्याक कांड को लेकर योगी सरकार की काफी किरकिरी का जवाब देते हुए एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्यवाही की। तत्कालीन एसएसपी अनंत देव को निलंबित कर दिया है।

वर्तमान में अनंत देव तिवारी पीएसी में डीआइजी के पद पर तैनात हैं। एसआईटी की जांच रिपोर्ट में 80 अधिकारियों और पुलिसकर्मी को भी दोषी पाया गया था। कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। करीब 3200 पन्नों की जांच रिपोर्ट एसआइटी ने शासन को सौंपी है।

एसआइटी जांच में माफिया विकास दुबे के साथ अनंत देव को खचांची जय वाजपेयी के बीच सांठ-गांठ के पुख्ता सुबूत मिले थे

विकास दुबे के दाहिने हाथ जय वाजपेई और अनंत देव के बीच पैसों के लेन-देन का भी होता था । रिपोर्ट में एसआईटी ने डीआईजी अनंत देव के खिलाफ जांच की सिफारिश भी गयी थी। वहीं कानपुर के तत्कालीन एसएसपी दिनेश पी से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दिनेश पी वर्तमान में झांसी में एसएसपी पद पर तैनात हैं।

Exit mobile version