Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा 5 लाख का बीमा कवर


यूपी में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा 5 लाख का बीमा कवर

कोरोना से मौत होने पर परिवार को मिलेगी 10 लाख रू की आर्थिक मदद, योगी सरकार की घोषणा

लखनऊ: उत्तरप्रदेश प्रदेश के सूचना विभाग के नये दफ़्तर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मान्यताप्राप्त पत्रकारों के लिये दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पत्रकार साथियों का 5 लाख् रू का बीमा एवं कोरोना से मृत्यु पश्चात 10 लाख रू की आर्थिक राशि दिए जाने की बात कही ।

मीडिया एक महत्वपूर्ण सेतु
उन्होंने कहा, ‘किसी भी सरकार के कार्यों का आम जनमानस तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय होता है। शासन का काम योजनाएं बनाना होता है और प्रशासन उसे विभिन्न माध्यमों से आम जन तक पहुंचाता है, लेकिन जनता, शासन और प्रशासन के बीच में एक महत्तवपूर्ण सेतु के रूप में मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।

पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य सरकार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर देगी। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण से किसी पत्रकार की मृत्यु होने पर उसके परिजन को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे जाएगी।

Exit mobile version