Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में 15 आईपीएस अफसरों का तबादला, कानपुर के एसएसपी पर भी गिरी गाज


यूपी में 15 आईपीएस अफसरों का तबादला, कानपुर के एसएसपी पर भी गिरी गाज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसरों का तबादला कर दिया है। बिकरू एनकाउंटर और अपहरण कांड के बाद कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पर भी गाज गिरी है। कानपुर एसएसपी के पद से हटाकर अब उन्हें झांसी की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कुमार पी की जगह डॉ प्रितिन्दर सिंह को कानपुर एसएसपी बनाया गया है।

डॉ सिंह की तैनाती फिलहाल अलीगढ़ में थी। इसके अलावा चित्रकूट के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रदीप कुमार को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं के सत्य नारायण को चित्रकूट रेंज का पुलिस महानिरीक्षक तैनात किया गया है।

यह ऑफिसर किये गए इधर उधर

Exit mobile version