Site icon Buziness Bytes Hindi

यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा है काजल राघवानी, पवन सिंह का बलमुआ के गांव में सॉन्ग


यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा है काजल राघवानी, पवन सिंह का बलमुआ के गांव में सॉन्ग

बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग के बाद इन दिनों यूट्यूब पर भोजपुरी गाने में भी काफी धमाल मचा रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा की हिट और हॉट जोड़ियों में से एक काजल राघवानी और पवन सिंह पर फिल्माया गया ‘बलमुआ के गांव में’ गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गान में पवन सिंह और काजल राघवानी की केमिस्ट्री जंच रही है।

यह गाना पवन सिंह की फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ का है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 16,098,225 व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना खुद पवन सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स विनय निर्मल ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। वैसे आपको काजल राघवानी और पवन सिंह का यह गाना कितना पसंद आया है? इस बार में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।

Exit mobile version