Site icon Buziness Bytes Hindi

मोनालिसा के हॉट अवतार ने उड़ाए खेसारी लाल यादव के होश


मोनालिसा के हॉट अवतार ने उड़ाए खेसारी लाल यादव के होश

भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अदाकाराओं में से एक मोनालिसा अपने दिलकश अंदाज से फैन को दीवाना बनाती रहती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा की फिल्मों देखने के साथ साथ यूट्यूब पर उनके गाने सुनने के लिए दर्शक बेकरार रहते हैं। इस बीच भोजपुरी फिल्म ‘नागिन’ का एक जबरदस्त गाना ‘देहिया नमकीन चुम्मा के मशीन’ इंटरनेट की दुनिया में खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में मोनालिसा का बोल्ड अवतार देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।

मोनालिसा के साथ इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह गाना इंदु सोनाली ने गाया है। इसका म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। अगर आप घर में बैठे बैठे बोर हो रहे है तो इस यह गाना आपको जरुर पसंद आएगा।

Exit mobile version