Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठी बल्लो से आईपीएल में लगेंगे चौके और छक्के


मेरठी बल्लो से आईपीएल में लगेंगे चौके और छक्के

एसजी कम्पनी पहुँचे रैना और ऋषभ पंत

कोरोना वायरस के चलते सभी प्रकार के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि आईपीएल की सुुगबुगाहट के साथ ही क्रिकेट जगत का सन्नाटा टूटने वाला है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों का भी घर बैठे मनोरंजन होगा। आईपीएल से क्रिकेट जगत में रौनक आएगी और इसी की तैयारियों में जुटे सुरेश रैना और ऋषभ पंत मेरठ की नामी क्रिकेट के खेल का समान बनाने वाली कंपनी पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पसंद के बल्ले बनवाए।

दोनों खिलाड़ी मेरठ में परतापुर स्थित एसजी कंपनी पहुंचे, जहां उन्होंने 1170 ग्राम के चार-चार बल्ले बनवाए। दोनों खिलाड़ी कारीगरों के साथ बैठे और बल्ले का स्ट्रोक भी चेक किया। सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया पर इसका एक विडियो शेयर किया है जिसमें वो और ऋषभ पंत आईपीएल के लिए बल्ले की खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं।


19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल

बता दें कि आइपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होगा। इसके लिए अब क्रिकेटर्स भी अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं। गौरतलब है कि आइपीएल के चैयरमैन ब्रजेश पटेल ने कंफर्म किया है कि इस बार आइपीएल 19 सितंबर से शुरू होगा और इसका फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा। यही नहीं आइपीएल टूर्नाममेंट 51 दिनों तक चलेगा और 60 मैच खेले जाएंगे।

Exit mobile version