सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा,
17 सैक्टर व 44 स्टेटिक मजिस्टेज्ट किये गये तैनात: अनिल ढींगरा
मेरठ। नौ अगस्त को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए मेरठ में बनाए गए 44 केन्द्रों पर 18800 परीक्षार्थी दो पारियों में परीक्षा देंगे। इसके लिए 17 सैक्टर मजिस्टेज्ट व 44 स्टेटिक मजिस्टेज्ट की तैनाती की गयी है। प्रत्येक केन्द्र पर दो आर्ब्जवर रहेंगे तथा प्रत्येक दो केन्द्र का एक केन्द्र प्रतिनिधि होगा
इस बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय है। नौ अगस्त को होने वाली परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी तथा शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर आयोजित की जायेगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर थर्मल स्कैनिंग व मॉस्क की व्यवस्था भी होगी। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की बैठक जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। अगर किसी को कोई समस्या है तो वह उच्चाधिकारियों के साथ-साथ वाट्सऐप ग्रुप पर भी इसकी सूचना अधिकारियों को दे सकते है।
अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी ने बताया कि परीक्षा के लिए 17 सैक्टर मजिस्टेज्ट व 44 स्टेटिक मजिस्टेज्ट बनाये गये है। साथ ही आठ सैक्टर मजिस्टेज्ट व 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गये है। उन्होने सभी सैक्टर मजिस्टेज्ट से कहा कि वह परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व संबंधित केन्द्र पर जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि केन्द्राध्यक्ष द्वारा लखनऊ विवि लखनऊ के अनुसार अपेक्षित व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि 44 परीक्षा केंद्रों पर 18800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थी को सीधे परीक्षा कक्ष में भेजा जायेगा। परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए एसीएम द्वितीय चन्द्रेश कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक को समन्वयी अधिकारी बनाया गया है जो कि उनके साथ तैनात रहेंगे।
परीक्षा के नोडल को-आर्डिनेटर व सीसीएस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए 22 केन्द्र प्रतिनिधि बनाये गये है। परीक्षा दो पारियों में होगी जिसमें प्रथम पारी प्रात: नौ बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पारी अपरान्ह दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था होगी। तीन ओएमआर शीट होगी जिसमें से तीसरी ओएमआर शीट परीक्षार्थी को परीक्षा उपरान्त अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी। कक्ष निरीक्षक को अटेन्डेन्स शीट व प्रथम दो ओएमआर शीट जमा करनी होगी। उन्होने बताया कि कक्ष निरीक्षक की तैनाती लॉटरी सिस्टम से होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, उप जिलाधिकारी मेरठ अंकित खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।

