Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ: कन्यादान में दुल्हन को मिली पेट्रोल से भरी बोतल, समाजवादी पार्टी का अनोखा विरोध प्रदर्शन


मेरठ: कन्यादान में दुल्हन को मिली पेट्रोल से भरी बोतल, समाजवादी पार्टी का अनोखा विरोध प्रदर्शन

मेरठ: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर सड़क से संसद तक लोगों में नाराज़गी देखी जा सकती है। इस बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल की बढ़ती कीमत के खिलाफ अपना विरोध ज़ाहिर करने के लिए अनोखा तरीका निकाला, सपाइयों ने एक शादी समारोह में कन्यादान के वक्‍त दुल्हन को पेट्रोल से भरी बोतल उपहार स्वरुप भेंट की ।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अलीपुर मोरना गांव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एक शादी समारोह में पहुंचे और उन्होंने 2 लीटर पेट्रोल की बोतल गिफ्ट में देकर कन्यादान किया। पेट्रोल को गिफ्ट करते हुए ट्विटर पर वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बेटी को दी अनोखी भेंट
रिपोर्ट में कहा गया है कि, मेरठ से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बाबू राम ने खुद अपनी ही बेटी की शादी में पेट्रोल की बोतल बेटी को दी। गिफ्ट देते हुए उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि अगर इसी तरह पेट्रोल की कीमत बढ़ती रही तो पेट्रोल उपहार में देने लायक ही रह जाएगा।

Exit mobile version