Site icon Buziness Bytes Hindi

मुरादनगर शमशान घाट हादसा: मृतक आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान


मुरादनगर शमशान घाट हादसा: मृतक आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद की दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की घोषणा की है। उन्होंने प्रत्येक आवासहीन प्रभावित परिवार को एक आवास उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की है।

अभियुक्तों पर लगा NSA
इससे पहले मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य से सरकारी धन के हुए नुकसान की भरपाई सम्बंधित ठेकेदार तथा अभियंताओं से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस हादसे के अभियुक्तों के विरुद्ध एन0एस0ए0 के तहत भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Exit mobile version