मुठभेड़ में बीस हजार का इनामी शातिर विशाल घायल

मेरठ रीजनमुठभेड़ में बीस हजार का इनामी शातिर विशाल घायल

Date:


मुठभेड़ में बीस हजार का इनामी शातिर विशाल घायल

  • मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर की थी लूट

मुजफ्फरनगर। मीरापुर पुलिस और बदमाशों की आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बीस हजार का इनामी शातिर बदमाश विशाल उर्फ कृष्णा पुत्र राम कैलाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक बदमाश साथी जंगल में अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। पुलिस ने जंगल में फरार बदमाश को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

मीरापुर थानाध्यक्ष हृदय नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ थानाक्षेत्र में टूटी पुलिया के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी सामने से बाइक सवार को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को ललकारा। आमने-सामने की मुठभेड़ में विशाल नाम का बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हो गया। घायल बदमाश विशाल ने मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की थी। शातिर बदमाश विशाल पर लूट ,डकैती, गैंगस्टर आदि की संगीन धाराओं में करीब 7 अभियोग दर्ज हैं और 20000 का इनाम घोषित है।

पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक डिस्कवर मोटरसाइकिल बिना नंबर की, एक 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों के सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...