Site icon Buziness Bytes Hindi

मुठभेड़ में दो हत्याओं का आरोपी और 25 हजार का इनामी बदमाश घायल


मुठभेड़ में दो हत्याओं का आरोपी और 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर– मुजफ्फरनगर में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, देर रात तक यह अभियान चला।

इसी अभियान के तहत नई मंडी पुलिस बागोवाली चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में घुस गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन जंगल में घुसा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा।


पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान ₹25000 के इनामी और दो हत्याओं में वांछित चल रहे नरेंद्र के रूप में हुई। घायल बदमाश नरेंद्र पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल भी डबल मर्डर की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था। घायल बदमाश नरेंद्र के पास से पुलिस ने एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल और क्षेत्राधिकारी नगर हरीश भदोरिया ने शातिर बदमाश नरेंद्र को गिरफ्तार करने पर नई मंडी थाना अध्यक्ष योगेश शर्मा और बागोवाली चौकी प्रभारी को शाबाशी दी है।।

Exit mobile version